
UP: जेल में खुशी दुबे के जुंबा डांस पर यूपी सरकार सख्त, मांगी रिपोर्ट
AajTak
UP News: खुशी दुबे बिकरू कांड के आरोपी रहे अमर दुबे की पत्नी है. आरोपियों की मदद के आरोप में ही खुशी दुबे जेल में बंद है. बता दें कि अमर दुबे को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था.
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिला जेल में बंद खुशी दुबे का वायरल वीडियो होने के मामले में डीजी जेल ने जांच बैठा दी है. जेल डीआईजी अब इस मामले में जांच करके डीजी जेल को रिपोर्ट सौंपेंगे.
दरअसल, कानपुर देहात जिला जेल में बंद खुशी दुबे के जुंबा डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो बाहर आने पर जेल प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं. इसी को लेकर सरकार हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू करवा दी है.
बताया गया कि जेल में महिला बंदियों का तनाव दूर करने और उन्हें स्वस्थ रखने के उद्देश्य से जेल के अंदर तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया था. इसी शिविर में इस शिविर में महिला बंदियों के साथ बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे ने भी जुंबा डांस किया, जो कि योग का ही हिस्सा है.
खुशी दुबे, बिकरू कांड के आरोपी रहे अमर दुबे की पत्नी हैं. अमर को पिछले साल मुख्य गुनहगार विकास दुबे से पहले ही यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था. वहीं, बिकरू कांड में आरोपियों की मदद के आरोप में ही खुशी दुबे जेल में बंद है.
योगा टीचर किरण गुप्ता के मुताबिक, जेल में तीन दिवसीय योग शिविर के दौरान खुशी दुबे ने उनसे डांस करने की मांग की थी, लेकिन उन्होंने योगा का एक हिस्सा जुंबा डांस करवाया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











