
UP: चुन्नी से गला दबाया, जोर से सिर पटका... पत्नी ने पति की बेरहमी से ले ली जान
AajTak
नोएडा पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में पति की बेरहमी से जान लेने वाली आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चुन्नी भी बरामद कर ली है. मामले की जांच की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पत्नी ने अपने पति के गले में दुपट्टा डालकर पहले गला घोंट दिया, फिर लोहे की चारपाई पर सिर मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, यह मामला थाना सूरजपुर का है. आरोपी महिला मूल रूप बरेली की रहने वाली है. इन दिनों वह नोएडा के सूरजपुर इलाके में अपने पति के साथ रहती थी. महिला का आगरा में रहने वाले एक शख्स के साथ कथित अवैध संबंध था. इसकी जानकारी पति रामकुमार को हो गई थी. इस वजह से शराब पीकर वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था.
10 अगस्त की रात को भी रामकुमार ने पत्नी के साथ शराब पीकर मारपीट की थी. ऐसे में महिला का गुस्सा भड़क उठा और उसने पति के गले में दुपट्टा डालकर गला घोंटा. फिर लोहे की चारपाई पर उसका सिर मारकर हत्या कर दी और फरार हो गई.
इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को ग्रेटर नोएडा के तिल्पता चौक से गिरफ्तार कर लिया. पत्नी ने कत्ल में जिस चुन्नी का इस्तेमाल किया था, वो भी पुलिस ने बरामद कर ली है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










