
UP चुनाव से ऐन पहले दी जा रही 'सौगातों' पर सवाल, देखें केशव प्रसाद मौर्य का जवाब
AajTak
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में लाखों-करोड़ों योजनाओं का लोकार्पण हो रहा है. पीएम मोदी और CM योगी उत्तर प्रदेश में नए-नए विकास कार्यों और सौगातों की बौछार कर रहे हैं. पहले काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण और अब मथुरा को भव्य बनाने की तैयारी ऐसा लगता है जैसे यूपी पूरे विश्व को हिंदुत्व का एक बड़ा संदेश दे रही है. आजतक से बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य से पूछा गया कि UP चुनाव के पहले ही 'सौगातों' की बौछार क्यूं कर रही है BJP? इस पर केशव मौर्य ने कहा कि जब कोई परियोजना पूर्ण होती है तभी उसका लोकार्पण किया जाता है. देश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बना, उसको जनता को तभी सौंपा जाएगा जब वो बन कर तैयार हो जाएगा. आगे पीएम मोदी को लेकर कहा कि वो देश के प्रदेश के और BJP का सबसे बड़ा चेहरा भी हैं, सबसे बड़ा नेता भी और सबसे ज्यादा लोकप्रिय भी. उनके टक्कर में कोई आस पास टिकता ही नहीं है. देखें वीडियो.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









