
UP: चाचा को मारी गोली, फिर कुल्हाड़ी से किए कई वार, भतीजे समेत दो गिरफ्तार
AajTak
यूपी के कौशाम्बी में जमीन विवाद में एक लड़के ने दोस्तों के साथ मिलकर चाचा को गोली मार दी. इसके बाद कुल्हाड़ी से कई वार किए. फिर शव को कुएं में फेंक दिया. इतना ही नहीं उसने दहशत फैलाने के लिए हत्या का वीडियो भी बनाया. पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए भतीजे समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में पुलिस ने 18 मार्च को कुएं में मिले शव की शिनाख्त कर आरोपी भतीजे समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चाचा जमीन के कब्जे में अड़चन बना हुआ था. इस कारण उसे मारकर रास्ते से हटा दिया. मामला पिपरी थाना क्षेत्र के कादिलपुर गांव का है. यहां रहने वाले राजभान यादव ने पुलिस को अपने चचेरे भाई सुरजन यादव के गायब होने की सूचना 24 फरवरी को दी थी. तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की.
पोस्टमार्टम में हुई हत्या की पुष्टि
गौरतलब है कि 18 मार्च को चरवा थाना क्षेत्र के हौसी गांव की सरहद के पास सूखे कुएं में एक अधेड़ का शव पड़े होने की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए. इस दौरान पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त सुरजन के रूप में की.
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आगे की जांच शुरू की. पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो पता चला कि सरजन के भतीजे अजय कुमार ने अपने दोस्त काजू गांव के रहने वाले शनि के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. अजय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सरजन जमीन विवाद में हस्तक्षेप करता था. कई बार समझाने के बावजूद भी नहीं माना, इसलिए उसकी हत्या कर दी.
दहशत फैलाने के लिए बनाया वीडियो
इतना ही नहीं आरोपियों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए हत्या का वीडियो भी बनाया था. मगर, कुछ समय बाद उसे मोबाइल से डिलीट कर दिया. मामले के खुलासे के बाद अब पुलिस वीडियो रिकवर कराने की कोशिश कर रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











