
UP: चलती ट्रेन से RPF कांस्टेबलों को फेंकने वाला बदमाश जाहिद एनकाउंटर में ढेर, पुलिस ने घोषित किया था एक लाख का इनाम
AajTak
गाजीपुर में चलती ट्रेन से आरपीएफ के दो जवानों को फेंकने वाले बदमाश जाहिद को एसटीएफ और पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में दो आरोपी कांस्टेबलों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या में आरोपी मोहम्मद जाहिद एनकाउंटर में ढेर हो गया है. एसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बदमाश को गोली लगी थी, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जाहिद पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
मोहम्मद जाहिद शराब तस्करों की गैंग से जुड़ा हुआ है. नोएडा एसटीएफ और गाजीपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में वो गंभीर रूप से घायल हो गया. ये मुठभेड़ गाजीपुर के दिलदारनगर थाना इलाके में हुई. जाहिद ने बीते अगस्त महीने की 19-20 तारीख की रात में बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ के दो जवानों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या की थी और फरार हो गया था, जिसके बाद उस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.
एसटीएफ के ADG LO ने क्या बताया?
एसटीएफ के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि 19-20 अगस्त की रात को दो आरपीएफ कांस्टेबल जावेद खान और प्रमोद कुमार बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस (15631) में अवैध शराब की तस्करी को रोकने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान शराब तस्करों ने दोनों कांस्टेबलों की बेरहमी से पिटाई की और उन्हें चलती ट्रेन से फेंक दिया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों कांस्टेबलों की मौत हो गई.
सुल्तानपुर डकैती केस में एक और एनकाउंटर, STF ने अब अनुज प्रताप सिंह को किया ढेर, मंगेश यादव की मुठभेड़ पर उठ रहे थे सवाल
बिहार के फुलवारी शरीफ का रहने वाला था बदमाश

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









