
UP: चर्च में धर्मांतरण का खेल, गरीब हिंदू परिवारों को दे रहे थे रुपए का लालच, पादरी समेत दो गिरफ्तार
AajTak
फतेहपुर में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. आरोप है कि चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित की जाती थी. इसके बाद हिंदू धर्म के गरीब परिवार को टारगेट किया जाता था और पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता था. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पादरी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
यूपी के फतेहपुर में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. यहां चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी. हिंदू धर्म के गरीब परिवार को पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लग गई. इसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने चर्च के बाहर हंगामा शुरू कर दिया.
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर, सीओ जाफरगंज और थाने की पुलिस फोर्स ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए हंगामा शांत कराया. इसके बाद चर्च के अंदर मौजूद पादरी और उसके एक साथी को पुलिस पकड़कर थाने ले गई. साथ ही चर्च में रखे अहम दस्तावेज को कब्जे में लेकर पुलिस कार्यवाही कर रही है.
धर्मांतरण और देवी-देवताओं के अपमान का केस दर्ज
वहीं, पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि ये लोग पैसों का लालच देकर हिंदू धर्म के गरीब परिवारों का धर्म परिवर्तन करवाते हैं. इसके बाद पुलिस ने ललौली कस्बे की रहने वाली मधु शुक्ला की तहरीर पर मामला दर्ज किया है. तहरीर में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान, गलत टिप्पणी करने और धर्मांतरण की बात कही गई.
मामले में सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया, "ललौली थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन से संबंधित मुकदमा पंजीकृत किया गया है. आरोप है कि कुछ लोग प्रार्थना सभा आयोजित कर ब्रेन वॉश करके धर्म परिवर्तन कर रहे हैं. पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पादरी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, महक, फुला देवी, श्रीमती फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है."

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








