
UP घूमने जाने वालों के लिए खुशखबरी, एक दिन में होगा सफर पूरा; शुरू होने जा रही है ये बड़ी सेवा
Zee News
आगरा में हेलीपोर्ट बनकर तैयार है, वहीं प्रदेश के अन्य टूरिस्ट प्लेस पर भी काम चल रहा है. अब एक दिन में ही प्रदेश के किसी भी टूरिस्ट प्लेस पर घूमा जा सकता है.
लखनऊ: आजकल आने जाने के लिए बहुत सुविधाएं हो गई हैं. लेकिन फिर भी बढ़ती आबादी और संसाधनों के चलते ट्रैफिक की काफी दिक्कत रहती है. लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार बहुत जल्द एक ऐसी योजना शुरू करने जा रही है, जिससे वहां आने वाले टूरिट्स को बहुत फायदा होगा. ये सुविधा होगी हेलीकॉप्टर टैक्सी की. यूपी में ये सेवा पर्यटन विभाग शुरू करने जा रहा है. जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर टैक्सी की सेवा इसी साल दिसंबर से शुरू हो सकती है. प्रदेश के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस को जोड़ने के लिए ये टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है. अब यूपी के जाने वाले टूरिस्ट को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा. कोरोना महामारी को देखते हुए लोग भीड़-भाड़ से बचने के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से बचते हैं, ऐसे में हेलिकॉप्टर टैक्सी को एक बेहतर विकल्प के रूप में देखा जा सकता है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








