
UP: गांव में घुसे तेंदुए ने बच्चे पर किया हमला, मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने घर में कर दिया बंद
AajTak
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक गांव में तेंदुए के घुसने से दहशत फैल गई. ग्रामीणों ने तेंदुए को एक घर में बंद कर सूचना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी. सूचना पर पहुंची टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया. इस दौरान तेंदुए ने एक बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक गांव में तेंदुआ घुस गया. इससे गांव में दहशत फैल गई. ग्रामीणों ने फुर्ती दिखाते हुए तेंदुए को एक घर में बंद कर दिया. इसके बाद जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी. सूचना के बाद पहुंची टीमों ने तेंदुए का रेस्क्यू किया. बताया जा रहा है कि तेंदुए ने एक बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया. ग्रामीणों ने तुरंत दौड़कर बच्चे को बचाया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना अलीगढ़ जिले के थाना जवा क्षेत्र में थाने से 200 मीटर दूर हुई. यहां स्थित एक घर में तेंदुआ घुस गया. लोगों ने जैसे ही देखा तो हड़कंप मच गया.
यहां देखें वीडियो
आसपास के लोगों को पता चला तो कोई अपने घर की छत पर चढ़ गया तो कोई बचने के लिए छिप गया. इस दौरान घर में घुसे तेंदुए ने एक बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने किया रेस्क्यू
तेंदुए को बमुश्किल स्थानीय लोगों ने एक घर में बंद कर दिया. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और वन विभाग के लोगों को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीमों ने तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया है. बताया जा रहा है कि जिस बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया, वह आग ताप रहा था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








