
UP: गांव में आए 3 मुस्लिमों से लगवाए जय श्री राम के नारे, आधार कार्ड मांगा
AajTak
गोंडा में खरगूपुर के डिगुर गांव में गए तीन सूफी लोगों से एक लड़का कान पकड़ कर उठक बैठक लगवाता है. और साथ ही जय श्री राम के नारे बोलने के लिए कहता है.
उत्तर प्रदेश के गोंडा में खरगूपुर के डिगुर गांव से जुड़े कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में दिख रहे 3 मुस्लिम सूफी के भेष में डिगुर गांव में जाते हैं. तीनों से एक लड़का अभद्र व्यवहार कर रहा है. लड़का तीनों सूफी से कान पकड़ कर उठक बैठक लगवाता दिख रहा है. साथ ही जय श्री राम के नारे बोलने का दबाव बना रहा है.
लड़के के लगातार धमकाने के बाद सभी सूफी जय श्री राम का नारा लगाते हैं. वीडियो में गुस्साए लड़के ने सभी का नाम भी पूछा और आधार कार्ड दिखाने की मांग की.
खरगूपुर डिगुर में गए थे इस वीडियो का संज्ञान लेकर सीओ सिटी ने बताया कि 3 फकीरो की भेष भूसा के लोगों से अभद्रता की गई है. इस मामले में मुकदमा लिखकर कार्यवाही की जा रही है.
सीओ सिटी ने बताया कि जब संपूर्ण घटनाक्रम की जांच की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि यह तीन व्यक्ति खरगूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा खरगूपुर डिगुर में गए थे.
स्थानीय लोगों ने नाम पता पूछा सीओ सिटी के मुताबिक, वहां की कुछ स्थानीय लोगों द्वारा इनके बारे में पूछताछ की गई, इनका नाम पता जानने की कोशिश की गई. इस पर इनके द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया. इस पर एक व्यक्ति द्वारा इनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया.
एक व्यक्ति गिरफ्तारी सीओ सिटी ने बताया कि इस सूचना पर थाना खरगूपुर में विभिन्न धाराओं के तहत एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है. इस तथ्य की भी जांच की जा रही है कि यह तीन व्यक्ति कौन लोग थे और किस कारण से उस गांव सभा में गए थे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











