
UP: गांव प्रधान का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के घर से 100 किलो रसगुल्ले जब्त, मामला दर्ज
AajTak
अमरोहा जिले के रुखालु गांव में ग्राम प्रधान के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे चंद्रसेन की ओर से ऐसी ही कोशिश की गई. पर लोगों के घरों में रसगुल्ले बांटना चंद्रसेन को काफी भारी पड़ गया. चंद्रसेन के घर से पॉलीथिन की थैलियों में करीब 100 किलो रसगुल्ले जब्त किए गए.
ये सामान्य बात है कि कोई चुनाव जीतता है तो फिर लोगों में मिठाइयां बांटता है. लेकिन क्या चुनाव लड़ने की तैयारी के दौरान भी कोई ऐसा कर सकता है. आप मना करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ है. अमरोहा जिले के रुखालु गांव में ग्राम प्रधान के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे चंद्रसेन की ओर से ऐसी ही कोशिश की गई. पर लोगों के घरों में रसगुल्ले बांटना चंद्रसेन को काफी भारी पड़ गया. चंद्रसेन के घर से पॉलीथिन की थैलियों में करीब 100 किलो रसगुल्ले जब्त किए गए. चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में चंद्रसेन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, वहीं उसकी पत्नी के भाई सोहनवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोहनवीर थाना रहरा के तहत पौरारा का रहने वाला है. चंद्रसेन इस घटना के बाद से गायब है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











