
UP: गर्लफ्रेंड की सगाई हुई तो युवक ने 6 दोस्तों के साथ मिलकर दूल्हे पर फेंका एसिड
AajTak
सहारनपुर में एक शख्स के चेहरे पर तेजाब फेंकने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मुख्य आरोपी की प्रेमिका से शादी करने वाले एक व्यक्ति पर ये हमला किया गया है. उन्होंने कहा कि एक कार, एक मोटरसाइकिल और तेजाब की खाली बोतल बरामद कर ली गई है.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एसिड अटैक का एक मामला सामने आया है. यहां एक शख्स के चेहरे पर तेजाब फेंकने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मुख्य आरोपी की प्रेमिका से शादी करने वाले एक व्यक्ति पर ये हमला किया गया है. उन्होंने कहा कि एक कार, एक मोटरसाइकिल और तेजाब की खाली बोतल बरामद कर ली गई है.
पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी ने सोमवार को टैक्सी चालक शुभम को मुजफ्फरनगर और देवबंद की सीमा पर स्थित गोपाली अड्डा गांव के बस स्टैंड पर बुलाया और उस पर तेजाब फेंक दिया. घटना की सूचना मिलने पर देवबंद से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने मंगलवार रात सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी पांचों आरोपियों को दबोच लिया है.
अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुजफ्फरनगर के उदय उर्फ भोला के रूप में पहचाने जाने वाले मुख्य आरोपी का पिछले छह महीने से एक महिला के साथ संबंध था. हालांकि, महिला ने हाल ही में पीड़ित से सगाई कर ली थी. अधिकारी ने बताया कि उदय ने 6 दोस्तों के साथ मिलकर पीड़ित शुभम के खिलाफ साजिश रची. मांगलिक ने कहा कि जहां पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं दो अन्य की तलाश की जा रही है.
गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई से एसिड अटैक का एक अन्य मामला सामने आया था. यहां के गिरगांव इलाके में एसिड अटैक की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक महिला पर एसिड फेंका गया था. घटना 13 जनवरी सुबह साढ़े 5 बजे की बताई गई. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को धर दबोचा. गौरतलब है कि गिरगांव के फणसवाडी इलाके में महिला महेश पुजारी (62 साल) नाम के शख्स के साथ पिछले 25 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. बीते कुछ दिनों से दोनों में अक्सर विवाद होता था. इसी वजह से महिला महेश पर अपने घर से जाने के लिए दबाव बना रही थी. पिछले दो दिन से महेश घर से बाहर ही रह रहा था. ऐसे में शुक्रवार सुबह महिला पानी भरने के लिए घर से बाहर निकली. इसी दौरान घात लगाकर महेश ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








