
UP: गंगा किनारे खुले में हो रहा अंतिम संस्कार, PPE किट और मास्क से संक्रमण का खतरा
AajTak
लोगों को मजबूरी में खुले में गंगा किनारे अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है. घाटों पर हर तरफ गंदगी दिखाई दे रही है, जगह- जगह पर खुले में इस्तेमाल हुईं पीपीई किट और मास्क पड़े हैं, जिसकी वजह से संक्रमाण का खतरा ज्यादा बढ़ गया है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश को ले लिया है. मौतों का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और शवों के अंतिम संस्कार के लिए जगह कम पड़ रही है. यूपी के फर्रूखाबाद स्थित पांचाल घाट की स्थिति बेहद डरावनी है, शवों के अंतिम संस्कार के लिए बने सभी प्लेटफार्म भरे रहते हैं, जिसकी वजह से लोगों को मजबूरी में खुले में गंगा किनारे अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है. घाटों पर हर तरफ गंदगी दिखाई दे रही है, जगह- जगह पर खुले में इस्तेमाल हुई पीपीई किट और मास्क पड़े हैं, जिसकी वजह से संक्रमाण का खतरा ज्यादा बढ़ गया है. कोविड शवों के दाह संस्कार के लिए प्रोटोकॉल का इस्तेमाल भी नहीं किया जा रहा है. श्मशान घाट पर लंबी- लंबी लाइनें लगी हैं, लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. कोविड और नॉन-कोविड शवों का दाह संस्कार एक ही स्थान पर किया जा रहा है. इतना ही नहीं कोविड से हुई मौतों के अंतिम संस्कार के बाद लोग मास्क और पीपीई किट वहीं पर फेंक चले जा रहे हैं, जिसकी वजह से मोक्ष धाम में कोरोना के संक्रमण के फैलने का खतरा पहले ज्यादा हो गया है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









