
UP: खुन खुन जी ज्वेलर्स के मालिक को धमकी, लॉरेंस के नाम पर मांगे 30 लाख
AajTak
लखनऊ की प्रसिद्ध ज्वेलरी शॉप खुन खून जी ज्वेलर्स के मालिक उत्कर्ष अग्रवाल से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. उन्हें VOIP के जरिए व्हाट्सएप कॉल किया गया था. फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर लखनऊ की मशहूर ज्वेलरी शॉप खुन खुन जी ज्वेलर्स के मालिक उत्कर्ष अग्रवाल से रंगदारी मांगी गई है. उनके नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आया था और फोन करने वाले ने 30 लाख रुपये की मांग की. उत्कर्ष ने मामले में पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस जांच में जुट गई है.
दरअसल, लखनऊ की मशहूर ज्वेलरी शॉप खुन खुन जी के मालिक उत्कर्ष अग्रवाल को उनके नंबर पर व्हाएट्सएप कॉल आया था. उन्होंने कॉल रिसीव किया तो फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य बताया और 30 लाख रुपये की रंगदारी की डिमांड की. फिर धमकी देते हुए फोन काट दिया. इसके बाद उत्कर्ष अग्रवाल ने चौक थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच के लिए साइबर पुलिस की भी मदद ले रही है.
वीओआईपी तकनीक का किया इस्तेमाल
जानकारी सामने आई है कि उत्कर्ष को वीओआईपी तकनीक (VOIP) के जरिए कॉल किया गया था. बता दें कि VOIP का पूरा नाम Voice Over Inatenate Protocol होता है. यह बहुत ही प्रचलित आईपी टेलीफोन इंप्लीमेंटेशन है
VOIP केवल वॉइस कम्युनिकेशन का समर्थन करती है. इसके जरिए व्यवसाय और कर्मचारियों को पारंपरिक फोन लाइनों के साथ अधिक प्रभावी तरीके से कम्युनिकेशन करने की सुविधा मिलती है.
सूरत के कपड़ा व्यापारी से मांगी गई थी पांच लाख की रंगदारी

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










