
UP: क्लीनिक में 12 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, डॉक्टर पर पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज
AajTak
मेरठ में एक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं. इलाज के लिए गई 12 साल की बच्ची के साथ क्लीनिक में छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की गई. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर डॉक्टर गगन के खिलाफ पॉस्को एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.
यूपी के मेरठ में एक डॉक्टर पर 12 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. बच्ची के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है. मामला, थाना गंगानगर क्षेत्र का है.
यहां एक शिक्षिका पति से तलाक के बाद अपने बच्चों के साथ माता-पिता के पास रहती है. उनकी बेटी को बुखार, उल्टी और गले में दर्द की शिकायत थी. इसलिए 12 सितंबर को बच्ची अपने मामा के साथ डॉ. गगन के अग्रवाल के क्लीनिक गई थी.
आरोप है कि इलाज के बहाने डॉक्टर गगन बच्ची को क्लीनिक में अंदर कमरे में ले गया. उसने अकेले में बच्ची के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की. बच्ची ने घर पहुंचने पर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी.
इसके बाद बच्ची के परिजन मेरठ के गंगा नगर थाने पहुंचे और डॉक्टर गगन खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने डॉक्टर गगन पर पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.
मामले में मेरठ के एसपी देहात केशव कुमार का कहना है, "परिजनों के तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. संपर्क करने पर डॉक्टर अपने क्लीनिक पर नहीं मिला. क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की जा रही है."

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









