
UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बने विकसित भारत के नंबर वन ब्रांड एंबेसडर
AajTak
इससे पहले भी एक बार ब्रजेश पाठक साप्ताहिक ग्रेडिंग में नंबर वन पर आ चुके हैं. अब इस बार विकसित भारत के नंबर वन ब्रांड एंबेसडर बने.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) दूसरी बार नमो एप पर नंबर वन ब्रांड एंबेसडर की उपलब्धि हासिल की है. इससे पहले भी एक बार ब्रजेश पाठक साप्ताहिक ग्रेडिंग में नंबर वन पर आ चुके हैं. अब इस बार विकसित भारत के नंबर वन ब्रांड एंबेसडर बने. इसके बाद विशेष रूप से प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात होगी.
नमो एप पर हर महीने देश भर से पांच विकसित भारत एंबेसडरों का चुनाव किया जाता है. अप्रैल महीने के एंबेसडरों में से ब्रजेश पाठक को प्रथम स्थान मिला है. हर महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रथम आने वाले नेता से स्पेशल मीटिंग करते हैं.
ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी प्रेरणा हैं. वे नमो एप पर लगातार एक्टिव रहते हैं. प्रधानमंत्री के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करते हैं. नमो एप के जरिए वे देश और दुनिया के तमाम लोगों से संपर्क में रहते हैं. उन्होंने विकसित भारत एंबेसडर श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










