
UP के कन्नौज में कूड़े के ढेर में मिली कोविड वैक्सीन, अधिकारी बोले- मामले की जांच कराई जाएगी
AajTak
देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच उत्तर प्रदेश के कन्नौज (UP Kannauj) में कूड़े के ढेर में कोविड वैक्सीन (Covid vaccine) मिली है. यह मामला जब सुर्खियों में आया तो अफसरों ने जांच कराए जाने की बात कही. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले (UP Kannauj) के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविशील्ड वैक्सीन वॉयल कूड़े के ढेर में मिलीं. यह मामला सुर्खियों में आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. विनोद कुमार ने वैक्सीन की बर्बादी को गंभीर मामला बताया. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
एजेंसी के अनुसार, CHC अधीक्षक डॉ. महेंद्र भान सिंह ने बताया कि कोविशील्ड की एक वॉयल में 10 डोज होते हैं. उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक, कोविशील्ड की एक वॉयल तभी खोली जाती है, जब 10 लोग डोज लेने के लिए उपलब्ध हों. कभी-कभी अगर वॉयल खोल दी जाती है, और कम लोग मौजूद होते हैं, अन्य कुछ घंटों के भीतर नहीं आते हैं, तो उस वॉयल को हटा दिया जाता है.
यह भी पढ़ेंः Corona: अब वैक्सीन की सेकंड डोज के 6 महीने बाद ही लग सकेगी बूस्टर डोज... बड़े बदलाव की तैयारी
वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने (Covid vaccine) वैक्सीन की सेकंड डोज नहीं ली, इसके बावजूद उनके मोबाइल पर सेकंड डोज दे दिए जाने का मैसेज आ रहा है. तिलपई गांव के निर्मल यादव और विमल कुमार ने कहा कि उन्हें उनके मोबाइल पर मैसेज मिला है कि उन्होंने दूसरी डोज ले ली है, जबकि उन्होंने अभी तक वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









