
UP: कीड़ा, सांप या चूहा... सर्किट हाउस में मंत्री को किसने काटा? ढाई घंटे अस्पताल में रहे भर्ती, अफसरों के फूले हाथ-पांव
AajTak
UP News: योगी सरकार के खेलकूद और युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव को सर्किट हाउस में सोते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया. लेकिन सांप की आशंका के चलते उन्हें देर रात ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. करीब ढाई घंटे उपचार के बाद जब इस बात की तसल्ली हुई कि सांप ने नहीं बल्कि काटा चूहे ने काटा है, तब पूरे प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली.
उत्तर प्रदेश के बांदा में योगी सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव को देर रात जहरीले कीड़े ने काट लिया. मंत्री की हालत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी तो शंका हुई कि सांप ने काटा है. इससे आला अफसरों के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन मंत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. करीब ढाई घंटे तक चले उपचार के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि सांप ने नहीं, चूहे ने मंत्री को काटा है. तब जाकर पूरे प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली. बुंदेलखंड में जन-कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव शुक्रवार को बांदा जिले के दौर पर पहुंचे थे. इस दौरान वह मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस में रुके हुए थे. इसी बीच अचानक देर रात करीब 3 बजे उन्हें सोते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया. चूंकि सर्किट हाउस के आसपास घना जंगल है, इसलिए सांप के डंसने की आशंका के चलते मंत्री का पूरा स्टाफ भयभीत हो गया. सूचना मिलते ही जिले के आला अफसरों तक के हाथ-पांव फूल गए. जब दर्द बढ़ने लगा तो मंत्री जी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वहीं, सूचना पर डीएम से लगाकर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सभी देर रात जिला अस्पताल में डेरा जमाए रहे. करीब ढाई घंटे बाद यानी सुबह मंत्री को जिला अस्पताल से छुट्टी दी गई. एहतियातन प्रशासन ने एम्बुलेंस की व्यवस्था भी कर ली थी.
अस्पताल के डॉ. एसएन मिश्र ने बताया, बीती रात मंत्री गिरीश चन्द्र यादव को किसी कीड़े ने काट लिया था. आसपास जंगल होने के चलते मंत्री जी को ऐसा लगा कि सांप ने काट लिया होगा. तुरंत देर रात 3 बजे के आसपास ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जब पुष्टि हुई कि सांप ने नहीं, चूहे ने काटा है तब जाकर सुबह 5 बजे के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई. अब मंत्री जी तबीयत बिल्कुल ठीक है.
(इनपुट:- सिद्धार्थ गुप्ता)

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







