
UP: करंट लगाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, दो मासूम बच्चों के सामने कमरे में ही दफना दिया शव
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने करंट लगाकर पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद कमरे में बच्चों के सामने शव दफना दिया. घटना की जानकारी जब युवक की मां को हुई तो शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक ने 8 साल पहले मोहल्ले की ही लड़की से लव मैरिज की थी.
यूपी के लखीमपुर खीरी में एक युवक ने अपनी पत्नी को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद शव को दो मासूम बच्चों के सामने ही कमरे में दफना दिया. घर के बारे में जब युवक की मां को पता चला तो शिकायत पुलिस से की. सूचना के बाद पुलिस ने शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र के हाफिजपुर मोहल्ले की है. यहां मोहम्मद वसी नाम के युवक ने मोहल्ले की ही रहने वाली उमा शर्मा को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी की थी. मोहम्मद वसी ने शादी के बाद उमा का नाम बदलकर अक्शा फातिमा कर दिया था.
दोनों के दो मासूम बच्चे भी हुए. अभी चार दिन पहले जब मोहम्मद वसी की मां अपनी बड़ी बेटी के यहां कानपुर गईं तो इसी बीच मोहम्मद वसी और अक्शा फातिमा के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया.
इसके बाद मोहम्मद वसी ने अपने दो मासूम बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी अक्शा फातिमा को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद शव को घर के एक कमरे में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया.
हत्या के बाद मां को किया फोन, कहा- पत्नी से हुआ है झगड़ा, कहीं चली गई है

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










