
UP और उत्तराखंड में सड़क हादसों में 8 कांवड़ियों की मौत, दिल्ली में 23 जुलाई तक कई सड़कें बंद
AajTak
उत्तर भारत में जारी कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में हादसों और विवादों की खबरें सामने आ रही हैं. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में 8 कांवड़ियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हुए हैं.
उत्तर भारत में जारी कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में हादसों और विवादों की खबरें सामने आ रही हैं. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में 8 कांवड़ियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हुए हैं. इसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और दिल्ली में 23 जुलाई तक कई अहम मार्ग बंद कर दिए गए हैं.
हादसों में गई श्रद्धालुओं की जान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो अलग-अलग हादसों में दो कांवड़ियों की मौत हो गई. वहीं, बस्ती में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन कांवड़ियों की जान गई. गाजियाबाद में भी एक कांवड़िया की मौत बाइक डिवाइडर से टकराने से हो गई. देहरादून में बाइक पलटने से दो कांवड़ियों की जान चली गई, जबकि तीन घायल हो गए.
बाराबंकी में कांवड़ियों पर हमला बाराबंकी जिले में कुछ नशे में धुत लोगों ने कांवड़ियों पर हमला कर दिया. ये घटना रविवार रात चंदूरा गांव के पास हुई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि पहले एक दुकान पर कहासुनी हुई थी, जो बाद में झगड़े में बदल गई.
दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को सलाह जारी की है कि 21 जुलाई सुबह 8 बजे से 23 जुलाई सुबह 8 बजे तक जीटी रोड समेत कई मार्ग बंद रहेंगे. कांवड़ियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.
नशा और चोरी की कोशिशें मुजफ्फरनगर में पुलिस ने तीन लोगों को कांवड़ मार्ग पर नशा बेचते हुए पकड़ा. इनके पास से नकदी भी जब्त की गई. इसके अलावा पांच लोगों को शिवभक्तों का वेश धारण कर कांवड़ शिविरों में चोरी की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








