
UP: एनकाउंटर के डर से सरेंडर करने थाने पहुंचे तीन बदमाश, बोले- साहब हमें गिरफ्तार कर लो...
AajTak
वेस्ट यूपी में अपराधियों में एनकाउंटर का खौफ साफ नजर आ रहा है. शामली में पुलिस जिन अपराधियों की तलाश में जुटी थी, वे अचानक कैराना कोतवाली पहुंचे और पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे.
वेस्ट यूपी में अपराधियों में एनकाउंटर का खौफ साफ नजर आ रहा है. शामली में पुलिस जिन अपराधियों की तलाश में जुटी थी, वे अचानक कैराना कोतवाली पहुंचे और पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे. गैंगस्टर एक्ट में वॉन्टेड तीनों आरोपियों ने पुलिस से कहा कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए. अब वे भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं रहेंगे. कैराना कोतवाली पर पुलिस के सामने सरेंडर करने पहुंचे इन बदमाशों ने कहा कि आगे से कोई गलत काम नहीं करेंगे. क्राइम से वे तौबा करते हैं. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया है कि फरवरी माह में कोतवाली कैराना में विधायक नाहिद हसन और उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित 40 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. इसी मामले में तीनों वॉन्टेड आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











