
UP उपचुनाव को लेकर सपा की क्या है तैयारी? देखें खास बातचीत
AajTak
उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है. सपा नेता जूही सिंह ने एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि ज्यादातर सीटें पहले से ही सपा के पास थीं. हम सभी सीटों पर मजबूती से लड़ेंगे. आइए देखते हैं कि सपा की रणनीति पर जूही सिंह ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











