UP: इलाज के दौरान मरीज की मौत, झोलाछाप डॉक्टर शव को सड़क पर फेंककर भागा
AajTak
यूपी के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के वैसापुर गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज कराने आए मरीज की मौत हो गई. जिसके बाद ये कथित डॉक्टर अधेड़ का शव सड़क किनारे फेंककर भाग निकला.
यूपी के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के वैसापुर गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज कराने आए मरीज की मौत हो गई. जिसके बाद ये कथित डॉक्टर अधेड़ का शव सड़क किनारे फेंककर भाग निकला. किशनपुर थाना क्षेत्र के बरेची गांव का रहने वाला 55 वर्षीय श्रीचंद्र यादव को अचानक बुखार आया फिर परिजनों उसे इलाज के लिए झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर गए. इलाज के दौरान मरीज की तबियत बिगड़ने लगी. फिर झोलाछाप डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि वो शहर के अस्पताल में इलाज कराने ले जा रहा है. इसके वो मरीज को बाइक पर बैठाकर ले गया और गांव से कुछ दूर ले गया और सड़क किनारे मृत हालत में छोड़कर फरार हो गया. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी झोलाछाप के तलाश में जुट गई है. वहीं इस मामले में सीओ ने बताया कि किशनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली रानी देवी ने प्रभारी निरीक्षक खागा को शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उनसे कहा है कि उसके पति की तबीयत खराब हो गई थी जिसका इलाज कराने के लिए एक डॉक्टर के पास ले गई थी. इलाज के दौरान उसके पति की तबीयत ज्यादा खराब हो गई.
मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.









