
UP : इंस्पेक्टर महेश दुबे के खिलाफ रेप केस दर्ज, ACP ने की थी मामले की जांच
AajTak
यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर के खिलाफ रेप केस दर्ज किया गया है. लखनऊ में लंबे समय तक तैनात रहे इंस्पेक्टर महेश दुबे पर महिला ने रेप का आरोप लगाया था. मामले में पुलिस कमिश्नर ने एसीपी को जांच करने के आदेश दिए थे. जांच के बाद इंस्पेक्टर पर लगे आरोपों को सत्य पाया गया और मामला दर्ज किया गया है.
UP News : लखनऊ में थाना इंचार्ज पर महिला के साथ रेप करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मुकदमा एसीपी की जांच के बाद दर्ज किया, जिसमें आरोपी थाना इंचार्ज और उसकी पत्नी शामिल थे. आरोप था कि महिला से दोस्ती करने के उसका रेप किया गया और अश्लील वीडियो भी बनाया गया था.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस इंस्पेक्टर महेश दुबे पर पीड़िता ने आरोप लगाया था कि कृष्णानगर कोतवाली में थाना प्रभारी के पद पर तैनात रहने के दौरान आरोपी ने पीड़िता से दोस्ती की थी. इसके बाद उसका रेप किया गया और अश्लील वीडियो बनाया गया था.
इसमें आरोपी इंस्पेक्टर को पत्नी शिखा पांडे का साथ मिला था. वीडियो के आधार पर महेश दुबे ने कई बार पीड़िता के साथ गलत काम किया था. इस दौरान वह प्रेगनेंट हो गई थी. इसकी जानकारी जब आरोपी की पत्नी को हुई तो पीड़िता पर गर्भपात कराने का दबाव बनाए जाने लगा था.
बच्ची को लेकर आरोपी हुआ था फरार
पीड़िता के मुताबिक, उसने बच्ची को जन्म दिया था. उस दौरान आरोपी कृष्णानगर कोतवाली का प्रभारी था. बेटी के जन्म की भनक इंस्पेक्टर को लग गई थी. फिर एक दिन वह घर आया और बच्ची को जबरदस्ती अपने साथ ले गया था. यही नहीं आरोपी पति-पत्नी आए दिन बच्ची का फोटो भेज कर धमकाते रहते थे कि यदि किसी से शिकायत की तो बच्ची को मार देंगे.
कमिश्नर से की शिकायत थी, उसके बाद हुई जांच

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







