
UP: आज से मदरसों में राष्ट्रगान होगा जरूरी, जानें किसने जारी किया आदेश
AajTak
रमजान की छुट्टियों के बाद मदरसों में कक्षाएं शुरू हो रही हैं. अब सभी मदरसों में राष्ट्रीय गान गाया जाएगा. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि इसके लिए सभी को सूचित कर दिया गया है.
उत्तर प्रदेश में रमजान की छुट्टी के बाद खुल रहे सभी मदरसों में राष्ट्रीय गान गाया जाएगा. इसके लिए आदेश जारी हो गए हैं. यह आदेश मान्यता प्राप्त अनुदानित और गैर अनुदानित सभी मदरसे में लागू होंगे.
जानकारी के मुताबिक सभी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा गया है कि राज्य के मान्यता प्राप्त और अनुदानित मदरसों में शैक्षिक सत्र शुरू होते ही अनिवार्य रूप से राष्ट्रगान करवाया जाए. रमजान की छुट्टियों के बाद आज से मदरसों में कक्षाएं शुरू हो रही हैं. 14 मई से मदरसा बोर्ड में परीक्षाएं भी है.
जिसके लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इसके लिए मॉनिटर भी कर रहे हैं. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी के मुताबिक राष्ट्रीय गान सभी मदरसों में किया जाएगा. इसके लिए सभी को सूचित कर दिया गया है.
दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि वार्षिक परीक्षाएं भी शुरू हो रही है. नए सत्र की शुरुआत हुई है तो सभी मदरसे में लोगों का आना शुरू हो गया है. बोर्ड ने सभी जिला कल्याण अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी है. अब सभी सरकारी गैर सरकारी अनुदानित मदरसों में दीनी दुआ के साथ मदरसों में राष्ट्रगान लगातार करवाया जाएगा.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










