
UP: अलीगढ़ के स्लॉटर हाउस में अमोनिया गैस का रिसाव, पैकिंग यूनिट काम कर रहीं 5 महिलाएं बेहोश
AajTak
अलीगढ़ के एक स्लॉटर हाउस में अमोनिया गैस के रिसाव का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक घटना अलीगढ़ के रोरावर थाना इलाके की है. यहां फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक स्लॉटर हाउस है, जिसमें रविवार रात अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक स्लॉटर हाउस में अमोनिया गैस का रिसाव होने से 5 महिलाएं बेहोश हो गई हैं. सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है, बेहोश हुई महिलाओं को स्लॉटर हाउस से बाहर निकाल लिया गया है.
पुलिस के मुताबिक घटना अलीगढ़ के रोरावर थाना इलाके की है. यहां फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक स्लॉटर हाउस है, जिसमें रविवार रात अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था. रिसाव के बाद स्लॉटर हाउस की पैकिंग यूनिट में काम कर रहीं महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. महिलाओं ने आंखों में जलन की शिकायत भी की. इस दौरान 5 महिलाएं बेहोश हो गईं. आनन-फानन में महिलाओं को स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
शासन-प्रशासन की टीम पहुंची
स्लॉटर हॉउस में अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना मिलते ही नगर मजिस्ट्रेट और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है. मौके पर फायर ब्रिगेड के कर्मी भी रिसाव को ठीक करने के लिए स्लॉटर हॉउस के अंदर ही मौजूद हैं. फिलहाल किसी हताहत होने की खबर नहीं है.
कैसे हुआ रिसाव, जांच शुरू
पुलिस और प्रशासन की टीम फिलहाल यह जानने की कोशिश कर रही है कि स्लॉटर हाउस में अमोनिया गैस का रिसाव कैसे हुआ. फायर ब्रिगेड की टीम भी जांच के लिए फिलहाल स्लॉटर हाउस के अंदर ही मौजूद है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











