
UP: अराधना मिश्रा चुनी गईं कांग्रेस विधायक दल की नेता, रामपुर खास से दर्ज की थी जीत
AajTak
उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी. कांग्रेस के टिकट पर अराधना मिश्रा 'मोना' ने रामपुर खास और महराजगंज के फरेंदा से वीरेंद्र चौधरी ने जीत हासिल की थी.
उत्तर प्रदेश चुनाव में जीते कांग्रेस के सिर्फ 2 विधायकों में शामिल अराधना मिश्रा (Aradhana Misra) को यूपी कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है. रविवार को पार्टी महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर अराधना मिश्रा को आधिकारिक तौर पर नियुक्त करने का ऐलान किया. उन्होंने पत्र में लिखा कि पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अराधना को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है.
बता दें कि 10 मार्च 2022 को आए उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजों में कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी थी. कांग्रेस के टिकट पर अराधना मिश्रा 'मोना' ने रामपुर खास और महराजगंज के फरेंदा से वीरेंद्र चौधरी ने जीत हासिल की थी. इस चुनाव में भाजपा गठबंधन ने 403 विधानसभा सीटों में से 273 सीटें हासिल कीं थीं.
111 सीट जीतकर प्रमुख विपक्षी पार्टी बनी सपा
यूपी चुनाव में BJP को 255 और उसके 2 सहयोगी दल, अपना दल (सोनेलाल) को 12 और निषाद पार्टी को 6 सीटें मिलीं. वहीं, समाजवादी पार्टी गठबंधन ने 125 सीटों पर विजय प्राप्त की थी. इसमें सपा को 111 तो वहीं उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल को 8 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 6 सीटों पर कामयाबी मिली है. मायावती की बहुजन समाज पार्टी सिर्फ एक सीट हासिल कर सकी है. 2 सीटें अन्य के खाते में आई हैं.
पिछले चुनाव में कांग्रेस को मिली थीं 7 सीटें

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










