
UP: अमरोहा में पिछले 24 घंटों में 4 नवजातों की मौत, उठे सवाल
AajTak
अमरोहा में पिछले 24 घंटें में चार नवजातों की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. सीएमओ राजीव सिंघल मामले की जांच कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां सरकारी अस्पताल में बिना महिला डॉक्टर के डिलीवरी कराए जाने का आरोप है. इस दौरान 4 नवजातों की मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. झकझोर देने वाला यह मामला अमरोहा के हसनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है. फिलहाल सीएमओ की निगरानी में इसकी जांच की जा रही है.
सीएमओ राजीव सिंघल ने कहा, मंगलवार सुबह मेरे पास अस्पताल प्रशासन का फोन आया था. मैं अपनी टीम को लेकर यहां मौके पर पहुंचा. मैंने शुरुआती जांच की है और रजिस्टर वगैरह चेक किए. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यहां पर जो दो मौतें हुई हैं, उनमें दो नवजात मृत आए थे, वे स्टील बर्थ थे. जब अस्पताल में आए तो बच्चे की धड़कन पहले से बंद थी.
उन्होंने कहा, एक नवजात की जो मौत हुई, उसकी मां की छठवीं डिलीवरी थी. हीमोग्लोबिन कम था. दूसरे मरीज में भी हीमोग्लोबिन कम था. जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मेरी नई नियुक्ति हुई है. मेरी पूरी कोशिश मरीज को जरूरी मदद देनी की होगी.
इस बीच नवजातों की मौत पर सवाल भी उठने लगे हैं. माना जा रहा है कि डॉक्टरों के तबादले का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है. बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नवजातों की मृत्यु दर कम करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसके बावजूद अमरोहा समेत कई अन्य जनपदों में लगातार नवजातों की मृत्यु दर में इजाफा हुआ है. ताजा घटना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







