
UP: अंगूठे का क्लोन बनाकर बैंक से कमाई लूट रहे हैं ठग, हापुड़ में चार गिरफ्तार
AajTak
हापुड़ में पुलिस ने चार ऐसे ठगों को गिरफ्तार किया है जो लोगों के अंगूठे का क्लोन बनाकर उनके बैंक खातों से फर्जी तरीके से पैसा निकाल लेते थे. आरोपियों ने बताया कि अब तक वो करीब 600 लोगों को अपना शिकार बना चुके थे.
यूपी के हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस और साइबर सेल ने 600 लोगों के अंगूठे का क्लोन बनाकर बैंक खातों से करोड़ों रुपए उड़ाने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से कैश, लैपटॉप और कारें भी बरामद की हैं.
ठगों के इस गैंग को पकड़ने के बाद पुलिस ने 99 हजार रुपये कैश, 49 पॉलिमर फिंगरप्रिंट क्लोन , 2 फिंगरप्रिंट स्केनर डिवाइस , 2 स्केनर , प्रिंटर पॉली स्टेम्पर मशीन, लैपटॉप, और 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं. इन ठगों से पुलिस ने दो लग्जरी कारों को भी बरामद किया है.
बता दें कि हापुड़ जिले की साइबर सेल और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस को शिकायत मिली थी की फर्जी जन सेवा केंद्र को लेकर एप्स के माध्यम से लोगों के अंगूठे के क्लोन बनाकर बैंक खातों से फर्जी तरीके से पैसे निकाले जा रहे हैं.
पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम फर्जी जन सेवा केंद्र खोलकर लोगों के अंगूठे का क्लोन बनाकर उसके जरिए उनके खाते से पैसे निकाल लेते थे.
आरोपियों ने कहा कि अब तक वो 500 से 600 लोगों के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. गिरफ्तार अभियुक्त यूपी के प्रयागराज, सुल्तानपुर, गाजीपुर और हापुड़ आदि जिलों में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. इससे पहले की वो अन्य लोगों को अपना शिकार बना पाते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
शनिवार को ही बरेली पुलिस ने भी एक बड़े साइबर क्राइम के मामले का खुलासा किया था. पुलिस के अनुसार, साइबर ठगों ने लोगों को 3 हजार करोड़ से अधिक का चूना लगाया है.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









