
Unnao: मुंह पर मास्क और हाथों में रूमाल... नौकरी के पहले दिन ही अस्पताल की दीवार पर लटका मिला लड़की का शव
AajTak
Unnao news: न्यू जीवन हॉस्पिटल का संचालन बीते 25 अप्रैल को ही शुरू हुआ था. बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने फीता काटकर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया था. इसी हॉस्पिटल की दीवार से का 19 साल की लड़की शव लटका मिला.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अस्पतालकर्मी एक लड़की की संदिग्ध मौत से हंगामा मचा है. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. नौकरी के पहले दिन ही अस्पताल की 12 फीट ऊंची दीवार में लगे सरिए से युवती का लटका हुआ शव मिला था.
दरअसल, जनपद के बांगरमऊ इलाके के हरदोई-उन्नाव मार्ग किनारे गांव दुल्लापुरवा के पास नया हॉस्पिटल (न्यू जीवन हॉस्पिटल) खुला है. जहां शुक्रवार को एक 19 साल की लड़की नौकरी करने आई थी. पहले ही दिन उसकी नाइट ड्यूटी लगा दी गई थी, और दूसरे दिन यानी शनिवार सुबह ही अस्पताल के पिछले हिस्से में दीवार से निकल रहे लोहे के सरिए से उसका शव लटकता मिला.
सीने और दीवार के बीच दबे थे हाथ
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि फंदे पर लटकी मृतका के मुंह पर मास्क और हाथों में एक रूमालनुमा एक कपड़ा था. साथ ही दोनों हाथ सीने और दीवार के बीच दबे हुए थे. इसके बाद पुलिस ने शुरुआती जांच और पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
रेप के बाद हत्या की आशंका
वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने बेटी की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हॉस्पिटल के चांद आलम, नूर आलम, अनिल समेत एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. इन आरोपियों को अब हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









