
University Exam 2021: टेक्निकल एजुकेशन के छात्रों की परीक्षाएं जुलाई में, यूपी सरकार ने जारी की डेट्स
AajTak
University Exam 2021: सरकार के बिना परीक्षा के आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस, लॉ और एग्रीकल्चर कोर्सेज़ के छात्रों को प्रमोट करने के फैसले के खिलाफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट्स की थीं. छात्रों को अपनी परीक्षा की पूरी डेटशीट संबंधित यूनिवर्सिटी या कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
University Exam 2021: उत्तर प्रदेश सरकार ने तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी छात्रों की फाइनल ईयर की परीक्षा जुलाई के तीसरे सप्ताह में कराने का निर्णय लिया है. फाइनल ईयर के अलावा शेष छात्रों की परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगी. लंबे समय से छात्र शिक्षा विभाग से परीक्षाओं की डेट्स के संबंध में आधिकारिक घोषणा की मांग कर रहे थे जिसके चलते अब ये फैसला लिया गया है. तकनीकी शिक्षा सचिव आलोक कुमार ने कहा था कि विभाग सभी छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित करने की तैयारी कर रहा है. फाइनल ईयर के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा जुलाई के मध्य के बाद आयोजित की जा सकती है जबकि अन्य छात्रों के लिए, परीक्षा अगस्त में होने की संभावना है. हालांकि, आज लिए गए फैसले में सभी छात्रों के लिए जुलाई में परीक्षा कराने पर सहमति बनी है. उन्होंने कहा था कि परीक्षाएं छात्रों के हित में हैं और परीक्षा के बिना छात्रों को अपने करियर में नुकसान होगा. सरकार के बिना परीक्षा के आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस, लॉ और एग्रीकल्चर कोर्सेज़ के छात्रों को प्रमोट करने के फैसले के खिलाफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट्स की थीं. छात्रों को अपनी परीक्षा की पूरी डेटशीट संबंधित यूनिवर्सिटी या कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











