
‘UNGA में नेताओं का वैक्सीनेटेड होना जरूरी’, न्यूयॉर्क में फरमान पर बहस, रूस भड़का
AajTak
संयुक्त राष्ट्र की आम महासभा में हिस्सा लेने के लिए इस बार बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रमुख न्यूयॉर्क पहुंच रहे हैं. लेकिन यहां उन्हें वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाना पड़ सकता है. एक नए फरमान ने बहस छेड़ दी है.
अमेरिका के न्यूयॉर्क में अगले हफ्ते से संयुक्त राष्ट्र की आम महासभा शुरू हो रही है. कोरोना के मामलों में कुछ राहत मिलने के कारण इस बार अधिकतर देशों के नेता न्यूयॉर्क पहुंचकर ही इसमें हिस्सा लेंगे. लेकिन यहां एक पेच फंस गया है, क्योंकि न्यूयॉर्क के मेयर ने आदेश दिया है कि UNGA की असेंबली में उन ही नेताओं को प्रवेश मिलना चाहिए, जो पूरी तरह से वैक्सीनेटड हो. इस आदेश पर रूस ने आपत्ति जाहिर की है. समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, न्यूयॉर्क के मेयर ने 9 सितंबर को असेंबली प्रेसिडेंट को चिट्ठी लिखी थी. जिसमें सभी नेताओं, राष्ट्रप्रमुखों, अधिकारियों के वैक्सीनेटेड होने की बात की थी. अब रूस ने इस मसले पर आपत्ति जाहिर की है और कहा है कि क्या वहां के मेयर इस तरह जबरदस्ती कर सकते हैं. चिट्ठी में साफ लिखा गया है कि अगर असेंबली में किसी खाना है, एक्सरसाइज़ करनी है या कोई और काम करना है तो वैक्सीन लगी होनी ज़रूरी है. All leaders and diplomats attending the United Nations General Assembly in New York next week will have to provide proof of vaccination, the city government says, sparking anger from Russia. More than one hundred leaders plan to attend in personhttps://t.co/R4Xxn8D5NO pic.twitter.com/afVIbaarDK

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









