
UN में नेतन्याहू का बायकॉट... इजरायली PM के संबोधन से पहले कई डिप्लोमेट्स का वॉकआउट
AajTak
इज़रायल के पीएम नेतन्याहू आज जैसे ही यूएन में भाषण देने के लिए मंच पर पहुंचे तो कई देशों के डेलिगेट्स ने बायकॉट कर दिया. हालांकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वहीं पर बैठा रहा. इस दौरान नेतन्याहू ने गाज़ा में हमास के खिलाफ कार्रवाई की आवश्यकता जताई. अपने भाषण के दौरान उन्होंने एक नक्शा और क्यूआर कोड भी दिखाया.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि इज़रायल को गाज़ा में हमास के खिलाफ काम पूरा करना होगा. उन्होंने ये भाषण लगातार बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव और अलगाव के बीच दिया है. हालांकि नेतन्याहू जब मंच पर आए, तो कई देशों के राजनयिको ने उनका बायकॉट किया और संयुक्त राष्ट्र के हॉल से सामूहिक रूप से बाहर चले गए और कक्ष लगभग खाली हो गया. इसी दौरान नेतन्याहू ने भाषण दिया.
इज़रायली पीएम नेतन्याहू ने जैसे ही मंच से बोलना शुरू किया, तो ह़ॉल में शोर होने लगा. इस दौरान भले ही कई देशों के डेलिगेट्स वहां से चले गए, लेकिन अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल उनके समर्थन में बैठा रहा. इतना ही नहीं, भाषण शुरू होते ही कुछ लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से नेतन्याहू का स्वागत भी किया.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने भाषण के दौरान एक नक्शा और QR कोड का इस्तेमाल किया. नक्शे पर उन्होंने बड़े निशान बनाकर ध्यान खींचा. बाद में उन्होंने अपने सूट जैकेट पर एक क्यूआर कोड लगाया और एक बोर्ड दिखाया, जिस पर मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ)लिखे थे, जिसे उन्होंने श्रोताओं को पढ़कर सुनाया. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी बार-बार प्रशंसा की.
गाजा में चारों ओर लाउडस्पीकर लगाने का आदेश अपने भाषण से पहले उन्होंने इजरायली सेना को गाज़ा पट्टी के चारों ओर लाउडस्पीकर लगाने का आदेश दिया, ताकि फ़िलिस्तीनियों तक उनके भाषण का प्रसारण किया जा सके. एक्सियोस समाचार वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, अरब और मुस्लिम देशों के लगभग सभी प्रतिनिधि नेतन्याहू के भाषण के दौरान वॉकआउट कर गए, और कई अफ्रीकी देशों और कुछ यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि भी उनके साथ वॉकआउट कर गए.
हमास नेताओं से आत्मसमर्पण करने का आव्हान

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









