
UN मुख्यालय के बाहर हथियारबंद शख्स तीन घंटे तक करता रहा बवाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
बताया गया है कि गुरुवार सुबह को एक हथियारबंद शख्स संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के मेन गेट के बाहर हंगामा कर रहा था. जब पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, तुरंत मौके पर फोर्स को भेजा गया और इमारत को चारों तरफ से घेर लिया गया.
न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक हथियारबंद शख्स ने कई घंटों तक बवाल काटा. ये हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय को चारों तरफ से घेरना पड़ गया और कुछ देर के लिए बंद भी किया गया. अब पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद उस हथियारबंद शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. Man appears to be holding a long gun pointed at his chin. NYPD appears to be trying to defuse situation. pic.twitter.com/6vibIy1v0D

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











