
Umesh Murder: मेरठ पहुंचा था बमबाज गुड्डू, हाथ में था रुपयों से भरा बैग, देखें CCTV
AajTak
उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने के बाद प्रयागराज का बमबाज मेरठ में कुछ दिनों तक छिपा हुआ था. 'आजतक' के पास बमबाज गुड्डू मुस्लिम का सीसीटीवी फुटेज है. एसटीएफ के हाथों गिरफ्तार अखलाक के घर गुड्डू मुस्लिम पैसे लेने आया था. गुड्डू बमबाज, अखलाक के घर दाखिल होता हुआ और रुपयों से भरा बैग ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है.
उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की सरेआम हत्या को 38 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक पांचों शूटर फरार हैं. इनको तलाशने के लिए कई राज्यों में दर्जनों टीमें छापेमारी कर रही हैं और उनके हाथ कई सबूत लगते जा रहे हैं. इस बीच मेरठ में यूपी पुलिस को बड़ा सुराग मिला है. इससे पता चलता है कि हत्यारे कई दिनों तक यूपी में घूमते रहे.
उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने के बाद प्रयागराज का बमबाज मेरठ में कुछ दिनों तक छिपा हुआ था. 'आजतक' के पास बमबाज गुड्डू मुस्लिम का सीसीटीवी फुटेज है. एसटीएफ के हाथों गिरफ्तार अखलाक के घर गुड्डू मुस्लिम पैसे लेने आया था. गुड्डू बमबाज, अखलाक के घर दाखिल होता हुआ और रुपयों से भरा बैग ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है. यहां देखें वीडियो-
गुड्डू मुस्लिम ने मेरठ से पैसे उठाए थे और दिल्ली में माफिया अतीक अहमद के तीसरे नंबर के बेटे असद तक ये पैसे पहुंचाए गए थे. अतीक का बेटा असद दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कई दिन तक छिपा हुआ था. बताया जा रहा है कि अखलाक की बेटी से असद की शादी भी होने वाली थी, लेकिन शादी से पहले ही असद ने उमेश पाल की सरेआम हत्या कर दी. यहां देखिए वीडियो-
अखलाक ने की थी फंडिंग, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
एसटीएफ ने कुछ दिन पहले ही माफिया अतीक अहमद के रिश्तेदार अखलाक अहमद को गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार, 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल के शूटरों को अखलाक ने फंडिंग की थी. उमेश पाल की हत्या में माफिया अतीक अहमद के बहनोई अखलाक अहमद की अहम भूमिका थी.
गिरफ्तार करने से पहले अखलाक अहमद से पुलिस कई बार पूछताछ कर चुकी थी. पुलिस को पहले से ही शक था कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मेरठ आए थे. इसी आशंका के मद्देनजर अतीक का रिश्तेदार अखलाक पुलिस के रडार पर था. पुख्ता इनपुट मिलने के बाद एसटीएफ मेरठ ने शनिवार की रात अखलाक को उठा लिया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










