
Ukrainian Migrates from Kyiv: रूसी हमलों के बाद कीव से लोगों का पलायन शुरु, देखें ये तस्वीरें
AajTak
रूस की फौजे एक के बाद एक शहरों पर कब्जा कर रही है. यूक्रेन और रूस के बीच भीषण लड़ाई जारी है. रूस रिहायशी इलाकों पर भी बम बरसा रहा है. रूसी फौजों ने कीव की घेराबंदी कर रखी है. लगातार मिसाइल और रॉकेट हमले हो रहे हैं. कीव से 40 किलोमीटर दूर पेट्रोलियम बेस पर फायरिंग के बाद आग लगी है. राजधानी कीव धमाकों की वजह से धुआं-धुआं हो गया है. लोगों को चेतावनी दी गई है कि वो अपने घरों की खिड़कियां नहीं खोलें. कीव पर रात 9 बजे से 2 बजे तक लगातार हमले हुए. रूसी हमलों के बाद कीव से लोगों का पलायन शुरु हो गया है. देखें ये तस्वीरें.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











