
Ukraine women: महिलाओं से रेप हुआ, फिर गोली मार दी गई.. यूक्रेन से हैरान करने वाली रिपोर्ट
AajTak
Russia Ukraine war: रूस द्वारा यूक्रेनी महिलाओं पर काफी अत्याचार किया गया है. अब डॉक्टरों की रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हो गई है. कई महिलाओं का रेप किया गया है. रेप करने के बाद उन्हें बेरहमी से मार दिया गया.
रूस और यूक्रेन युद्ध को दो महीने से ज्यादा हो गए हैं. जमीन पर स्थिति अभी भी बद से बदतर की ओर जाती दिख रही है. इस बीच यूक्रेन की महिलाओं के साथ हैवानियत की सभी हदें पार करने वाली जानकारी सामने आई है. ऐसी रिपोर्ट मिली है कि कई महिलाओं का पहले बलात्कार किया गया और फिर उनको जान से मार दिया गया.
उत्तरी कीव में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां पर रूसी जवानों द्वारा यूक्रेनी महिलाओं का उत्पीड़न किया गया है. बूचा-इरपिन से ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां पर महिलाओं का गैंगरेप हुआ और फिर उन्हें गोलियों से भून दिया गया. इस बारे में एक यूक्रेनी डॉक्टर ने कहा है कि हमे पहले ही ऐसे कुछ मामले मिल गए हैं जिन्हें देख पता चलता है कि महिलाओं के साथ पहले बलात्कार हुआ और फिर उन्हें गोली मार दी गई. अभी हम और ज्यादा डिटेल नहीं दे सकते हैं क्योंकि हमारे साथी अभी भी डेटा इकट्ठा कर रहे हैं.
यूक्रेन में स्थिति कितनी खराब है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी रोज औसतन डॉक्टरों की एक टीम द्वारा 15 शवों की जांच की जा रही है. यहां भी किसी की बॉडी जली हुई है, किसी के चेहरे के टुकड़े हो चुके हैं, कुछ मामलों में सिर ही धड़ से अलग मिला है. वहीं महिलाओं में रेप की पुष्टि करना भी मुश्किल साबित हो रहा है, क्योंकि डॉक्टरों के पास शव काफी खराब स्थिति में आ रहे हैं.
जिन इलाकों से रूसी सेना को खदेड़ दिया गया है, वहां से भी महिलाओं पर अत्याचार की कई खबरें सामने आ रही हैं, खुद कई महिलाएं पुलिस को बता रही हैं कि रूसी सेना द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई, काफी अत्याचार हुआ. लेकिन इस सब के बावजूद भी ज्यादातर महिलाएं अभी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बजाय काउंसलर्स की मदद ले रही हैं. उनकी नजरों में पीड़ित महिलाओं के साथ कोई न्याय नहीं कर पाएगा, ऐसे में वे सिर्फ खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं.
यूक्रेन के मानवाधिकार कमिश्नर ने भी एक घटना के बारे में बताते हुए कहा है कि बूचा में 25 महिलाओं को जानवर की तरफ एक बेसमेंट में बंद रखा गया था, फिर उनका रेप किया गया. यूक्रेन का आरोप है कि रूस द्वारा अब रेप का भी युद्ध में एक हथियार के रूप में इस्तेमाल हो रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











