
Ukraine-Russia War: 'सुबह 3 बम धमाकों से खुली नींद, सिर्फ 7 दिन का राशन बचा', सहमे हुए भारतीय स्टूडेंट बोले
AajTak
Ukraine-Russia War: यूक्रेन में युद्ध के हालातों के बीच वहां फंसे भारतीय स्टूडेंट्स की जिंदगी खौफ के साए में है. दरअसल, उनके पास राशन खत्म हो गया है. पढ़ाई ठप हो गई है. यूनिवर्सिटी के पास धमाके हो रहे हैं. यूक्रेन से लौटना मुश्किल हो गया है. हर पल डर सता रहा है. वह बार-बार गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें किसी तरह वहां से निकाला जाए.
Ukraine-Russia War: यूक्रेन (Ukraine) इस वक्त रूसी हमलों से सहमा हुआ है. रूसी सेना राजधानी कीव में प्रवेश कर चुकी है. पल-पल हालात बदतर होते जा रहे हैं. वहां के नागरिकों की जान पर बन आई है. इसी बीच भारत के ऐसे छात्र जो कि यूक्रेन में फंसे हुए हैं, उनके सामने दोहरा संकट है. एक तो हमले के दौरान जान का खतरा दूसरी तरफ राशन का संकट. जानकारी के मुताबिक स्टूडेंट्स का कहना है कि उनके पास सिर्फ 7 दिन का राशन ही बचा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











