
Ukraine-Russia War: 'संकट की इस घड़ी में यूक्रेन के साथ', देखें और क्या बोला पोलैंड
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में लगातार दूसरे दिन भी रूस गोले बरसा रहा है. इन सबके बीच पोलैंड के नेताओं ने यूक्रेन को लेकर आक्रामक रवैये के लिए रूस पर कठोर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है. हमले के बाद बड़ी संख्या में डरे सहमे लोग पड़ोसी मुल्कों में पलायन कर रहे हैं. इस दौरान पोलैंड का बयान भी सामने आया है. पोलैंड ने कहा है कि यूक्रेन एक शांतिप्रिय देश है और रूस का ये रवैया उन्हें पसंद नहीं आ रहा है. रूस लगातार यूक्रेन पर अटैक कर रहा है जो गलत है. बता दें कि ताजा संकट के लिए पोलैंड रूस को जिम्मेदार बता रहा है. इस वीडियो में देखें और क्या बोला पोलैंड.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











