
Ukraine-Russia War: शहर की सड़कों पर जंग लड़ने को तैयार यूक्रेन, रूस की बढ़ सकती है टेंशन! समझें क्यों
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में पहले दिन से ही रूस कीव की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है जिसे लेकर ये अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि रूस का पहला और सबसे जरूरी निशाना कहीं न कहीं कीव ही है. कीव यूक्रेन की राजधानी है और इस युद्ध में काफी अहम भी. इस दौरान शहरों पर हमले के वक्त रूस के सामने सड़कों पर यूक्रेन के वो लोग हैं जो देश छोड़कर नहीं जाना चाहते बल्कि लड़ने को तैयार है. इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या शहर की सड़कों पर जंग लड़ने को तैयार है यूक्रेन और इससे रूस की टेंशन बढ़ सकती है. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











