
Ukraine-Russia war: लंबा खिंचेगा युद्ध? यूक्रेन को और खतरनाक हथियार और ड्रोन देगा अमेरिका
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को एंटी एयरक्राफ्ट वेपन देने की घोषणा की है. इसके अलावा 9,000 एंटी-आर्मर सिस्टम, ड्रोन और 7,000 छोटे हथियार जैसे मशीन गन, शॉटगन और ग्रेनेड लॉन्चर की भी आपूर्ति करेगा जो नागरिकों को अपने देश की रक्षा के लिए लड़ने में मदद करेगा.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को लंबी दूरी के एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम देने की घोषणा की है. बाइडेन ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन पर हमला करने वाले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध अपराधी हैं. उन्होंने कहा कि रूसी विमानों और टैंकों को मार गिराने के लिए अमेरिका हथियारों सहित सुरक्षा सहायता के लिए यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त मदद देगा.
बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को लड़ने और बचाव के लिए हथियार देना जारी रखेगा, मानवीय राहत प्रदान करेगा और अतिरिक्त वित्तीय सहायता के साथ यूक्रेन की अर्थव्यवस्था का समर्थन करेगा.
अमेरिका की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक, रूस के विमानों और हेलीकॉप्टरों द्वारा किए जा रहे हमलों को रोकने के लिए यूक्रेन को 800 एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम दिये जाएंगे.
यूक्रेन को हथियार देगा अमेरिका
बाइडेन ने कहा कि जेलेंस्की के अनुरोध पर वाशिंगटन यूक्रेन को अतिरिक्त लंबी दूरी की मिसाइल एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम देगा. इसके अलावा 9,000 एंटी-आर्मर सिस्टम, ड्रोन और 7,000 छोटे हथियार जैसे मशीन गन, शॉटगन और ग्रेनेड लॉन्चर की भी आपूर्ति करेगा जो नागरिकों को अपने देश की रक्षा के लिए लड़ने में मदद करेगा.
अमेरिकी संसद को बुधवार को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि रूसी सेना ने मारियोपोल के अस्पताल में भारी बमबारी की है. इस बमबारी को देखने के बाद हमने तय किया है कि हम यूक्रेन को और भी खतरनाक हथियार और ड्रोन देंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम युद्ध में रूस को हराने के लिए यूक्रेन को आधुनिक हथियार भेज रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन की आजादी के साथ खड़ा है और यूक्रेन के लोगों को हर मुमकिन मदद पहुंचाएगा. बाइडेन ने कहा, हमने यूक्रेन को 200 मिलियन डॉलर की मदद भेजी है और इस हफ्ते 1 बिलियन डॉलर की और मदद भेजेंगे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











