
Ukraine- Russia War: रूस-यूक्रेन की चार साल पूरे, दोनों देशों के 25 लाख से ज्यादा सैनिक हुए शहीद
ABP News
रूस ने यूक्रेन के मारे गए सैनिकों का आंकड़ा पेश किया है. यूक्रेन के हर रोज या फिर हर महीने होने वाले नुकसान की जानकारी जरूर रूसी सेना अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करती है.
यूक्रेन जंग के चार साल पूरे होने से पहले रूस ने सनसनीखेज दावा किया है. रूसी सेना का दावा है कि पिछले चार वर्षों में यूक्रेन के करीब 15 लाख सैनिकों की जान चुकी है. रूस का दावा है कि पिछले साल यानी 2025 में अकेले, यूक्रेन के 5.20 लाख सैनिक जंग के मैदान में मारे गए.
रूसी सेना के ऑपरेशन्स चीफ, कर्नल-जनरल सर्गेई रुडस्कॉय ने फरवरी 2022 से लेकर अब तक जंग के मैदान में यूक्रेन को हुए नुकसान को लेकर आंकड़ा जारी किया है. 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ी थी, जिसे स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन्स का नाम दिया जाता है. रूसी सेना का दावा है कि पिछले वर्ष यूक्रेन के 6700 टैंक और कॉम्बेट व्हीकल सहित 12 हजार से ज्यादा तोप और मोर्टार्स को को नष्ट किया गया.
पिछले चार वर्षों में ये कम हुआ है कि रूस ने यूक्रेन के मारे गए सैनिकों का आंकड़ा पेश किया है. यूक्रेन के हर रोज या फिर हर महीने होने वाले नुकसान की जानकारी जरूर रूसी सेना अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करती है.
दूसरी तरफ यूक्रेन की सेना प्रतिदिन, रूसी सेना को हो रहे नुकसान का आंकड़ा साझा करती है. यूक्रेन का रक्षा मंत्रालय, पिछले चार वर्षों से रूसी सेना को हो रहा नुकसान का लेखा-जोखा पेश करता है. इन आंकडों में यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय, रोजाना का हुआ नुकसान जोड़ देती है.







