
'अब अमेरिका बताए कि उसे ये डील करनी है या नहीं', ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया ये ऑफर
ABP News
US Iran News: ईरान का कहना है कि अगर अमेरिका उस पर लगाए गए प्रतिबंधों पर बात करने को तैयार है तो वह भी परमाणु कार्यक्रम से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यूक्लियर डील को लेकर बार-बार ईरान को धमकी दे रहे हैं. इस बीच ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने अमेरिका के सामने शर्त रखी है. उन्होंने कहा कि तेहरान संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ परमाणु समझौते के लिए तैयार हो जाएगा, अगर वशिंगटन ईरान पर से प्रतिबंध हटाने पर चर्चा करने को तैयार हो. ईरान और अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में ओमान में वार्ता के लिए साथ आए थे और मंगलवार (17 फरवरी 2026) को दोनों को जिनेवा में फिर से बातचीत के टेबल पर लौटेंगे.
ईरान ने अमेरिका के सामने रखी ये शर्त
बीबीसी को दिए इंटरव्यू में ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा, 'अब गेंद अमेरिका के पाले में है. उन्हें ये साबित करना है कि वे डील करना चाहते हैं या नहीं. अगर वे इसे लेकर गंभीर हैं तो मुझे यकीन है कि हम समझौते की ओर बढ़ेंगे.' उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत कमोबेश सकारात्मक दिशा में है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष तक पहुंचना जल्दबाजी होगी. अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने भी दोनों देशों के बीच की वार्ता को सकारात्मक बताया है. हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि समझौता न होने पर सैन्य हमले हो सकते हैं.
यूरेनियम एनरिचमेंट बंद करने पर क्या बोला ईरान?





