
'मुनीर मेरे बॉस नहीं...', बगावत पर उतरे PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ? ट्रंप और शहबाज का क्यों लिया नाम
ABP News
Pakistan Khawaja Asif: पाकिस्तान के रक्षा ख्वाजा आसिफ एक बार फिर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास सरकार पर सेना के नियंत्रण का रहा है.
पाकिस्तान दुनियाभर में इस बात को लेकर बदनाम है कि वहां की सरकार आर्मी के इशारे पर काम करती है. पाकिस्तान की मौजूदा राजनीति हालात को देखें तो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार में फील्ड मार्शल का हस्तक्षेप इतना बढ़ गया है कि वे खुद ही अमेरिका जाकर डोनाल्ड ट्रंप के साथ मीटिंग में भाग लेने लगे हैं. कई मौकों पर पाकिस्तानी सेना की पोल खोल चुके वहां के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि आसिम मुनीर उनके बॉस नहीं हैं.
क्या मुनीर चला रहे पाकिस्तान की सरकार?
फ्रांस 24 इंग्लिश को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर खुलकर अपनी बात रखी. उनसे पूछा गया, 'क्या ट्रंप के फेवरेट फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पाकिस्तान की सरकार चला रहे हैं?' इसके जवाब में ख्वाजा आसिफ ने कहा, 'पाकिस्तान में एक व्यवस्था है. हमारा इतिहास सरकार पर सेना के नियंत्रण का रहा है. एक समय था जब सेना ने हमारी व्यवस्था में दखल दिया और सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी.'
आसिम मुनीर मेरे बॉस नहीं: ख्वाजा आसिफ






