
'जब तक हमारी भूमिका..', यूक्रेन और रूस के युद्ध पर अमेरिका का बड़ा बयान, रूबियो बोले- वॉर खत्म करना चाहते हैं ट्रंप
ABP News
रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच जिनेवा में होने वाली त्रिपक्षीय बैठक से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बयान जारी किया है. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के उद्देश्य को लेकर अपनी बात रखी है.
जिनेवा में होने जा रही त्रिपक्षीय वार्ता से पहले अमेरिका के विदेश मंत्री का बयान सामने आया है. यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को लेकर अमेरिका की तरफ से शांति को लेकर हो रही कोशिशों पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अपनी बात रखी है. अमेरिका की भूमिका को लेकर दुनिया भर से प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. रूबियों ने कहा है कि जब तक हमारी भूमिका सकारात्मक रहेगी, हम ये करते रहेंगे.
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा है, 'ये उन कुछ युद्धों में से हैं, जो मैंने कभी देखें हैं. ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के कुछ लोग इस युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के लिए आपकी बुराई करते हैं. जब तक हमारी भूमिका और हस्तक्षेप सकारात्मक रहेगा, हम यही करेंगे.'
ट्रंप इस युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं: रूबियो
इससे पहले रूबियों ने रविवार को कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि यूक्रेन की सुरक्षा और रक्षा-आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के विषय पर यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की. राष्ट्रपति ऐसा समाधान चाहते हैं, जिससे खून-खराबा हमेशा के लिए खत्म हो जाए.





