
इन महिला उम्मीदवारों ने दर्ज की बांग्लादेश चुनाव में जीत, 84 कैंडिडेट में से सात ने लहराया परचम
ABP News
बांग्लादेश आम चुनाव परिणाम सामने आए हैं. इस बार चुनाव में सिर्फ 4प्रतिशत महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रहीं थी. इस चुनाव में 7 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव जीता है.
बांग्लादेश में हुए आम चुनाव परिणाम आ गए हैं. इस चुनाव में बीएनपी ने दबदबा बनाते हुए, जीत हासिल की है. जनता ने तारिक रहमान के नेतृत्व में सरकार चलाने की जिम्मेदारी सौंपी है. अबतक 258 सीटों के नतीजे आ गए हैं. माना गया है कि इस बार के चुनाव में महिलाओं उम्मीदवारों को हर पार्टी ने नजरंदाज किया है. लेकिन इस चुनाव में जनता ने 7 महिला उम्मीदवारों को जिताया है.
कौन हैं वो 7 महिला उम्मीदवार जिन्होंने जीता चुनाव
आइए जानते हैं, कौन हैं, वो 7 महिला उम्मीदवार जिन्होंने जीत हासिल की है. इनमें मनिकगंज-3 से धान गट्ठर के निशान पर चुनाव लड़ रहीं, बीएनपी उम्मीदवार अफरोजा खानम 1,67,345 वोटों पाकर चुनाव में विजयी हुई हैं. उन्होंने बांग्लादेश खिलाफत मजलिस के मुहम्मद सईद नूर को 60 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.
झलकाठी-2 से बीएनपी गठबंधन की उम्मीदवार इसरत सुल्ताना एलेन भुट्टो को 1,13,199 वोट मिले हैं. उन्होंने एसएम नेयामुल करीम को हराया. सिलहट-2 से बीएनपी लीडर एम इलियास अली की पत्नी तहसीना रुश्दीर 79,321 वोटों से जीतीं हैं. उन्होंने बांग्लादेश खिलाफत मजसिल के मुहम्मद मुंतसिर अली को हराया है.





