
Ukraine Russia War : यूक्रेन से युद्ध में अब तक 1,351 रूसी सैनिक मारे गए: रूस
AajTak
रूस-यूक्रेन के बीच 31 दिन से युद्ध जारी है. इसमें दोनों देशों की सेनाओं को भारी नुकसान हो रहा है. वहीं यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी हमला शुरू होने के बाद से रूस ने कुछ 1,200 क्रूज मिसाइलें लॉन्च की हैं, लेकिन उनमें से 60 प्रतिशत में विस्फोट नहीं हुआ.
रूस के सैन्य जनरल स्टॉफ के उप प्रमुख ने बताया कि यूक्रेन में 1,351 रूसी सैनिक मारे गए हैं. कर्नल-जनरल सर्गेई रुडस्कोई ने कहा कि 3,825 रूसी सैनिक घायल हुए हैं. उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने बुधवार को अनुमान लगाया था कि यूक्रेन में चार सप्ताह के युद्ध के दौरान सात हजार से 15 हजार रूसी सैनिक मारे गए हैं. रूसी आंकड़े में पूर्वी यूक्रेन में लड़ रहे रूस समर्थित अलगाववादियों को शामिल नहीं किया गया है.
यूक्रेन में 60% रूसी मिसाइलें हो रहीं फेल
रूसी प्रिसिजन गाइडेड मिसाइलें यूक्रेन में 60% तक विफल हो रही हैं. खुफिया जानकारी रखने वाले तीन अमेरिकी अधिकारियों ने रॉयटर को रूस के आक्रमण की खराब प्रदर्शन के बारे में बताया. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला कर दिया था. रूस के पास बहुत बड़े सशस्त्र बल होने के बावजूद वह यूक्रेन की वायु सेना को बेअसर करने में विफल रहा है. यूक्रेन ने कहा- हमला शुरू होने के बाद से रूस ने कुछ 1,200 क्रूज मिसाइलें लॉन्च की हैं, लेकिन उनमें से 60 प्रतिशत में विस्फोट नहीं हुआ. हालांकि अधिकारियों के इस आंकड़े की पुष्टि नहीं हुई है.
यूक्रेन ने लॉन्च किया एनएफटी युद्ध संग्रहालय
विशेष संचार और सूचना संरक्षण के राज्य सेवा के अनुसार, एनएफटी युद्ध संग्रहालय लॉन्च किया गया है. यह संग्रहालय यूक्रेन में रूस के युद्ध अपराधों का दस्तावेजीकरण करने और मानवीय सहायता के लिए धन जुटाने में मदद करेगा. सभी प्रदर्शित एनएफटी टोकन खरीद के लिए उपलब्ध हैं.
यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को कराएंगे आजाद: रूस

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











