
Ukraine Russia War: यूक्रेन के शहर-शहर बारूद का कहर, कीव की दहलीज तक रूसी फौज!
AajTak
Ukraine Russia War: रूस की फौज ने 24 फरवरी को पश्चिमी यूक्रेन से जो आक्रमण शुरू किया था, कीव अब उसका केंद्र बन गया है. यूक्रेन की सड़कें जंग का मैदान बन गई हैं, जहां कभी रंगीनियां थी, चहलकदमी करते आम लोग थे, उन सड़कों पर अब बख्तरबंद गाड़ियां नजर आती हैं. सड़कों पर जगह जगह इंसान तो दिखते हैं लेकिन उनके हाथों बंदूक है और बदन पर वर्दियां. कीव के लोगों ने रूस को रोकने के लिए सड़कों पर अवरोध लगाकर तैयारी कर ली है. यूक्रेन के लोगों ने बंकरों में मोर्चा थाम लिया है. यूक्रेन के खारकीव, सूमी, मारियूपोल, चर्नीहीव शहर हमलों से तबाह हो रहे हैं और कीव की दहलीज तक विनाश की आहट सुनाई देने लगी है. देखिए ये एपिसोड.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












