
Ukraine-Russia War: यूक्रेन के लिए जंग में नहीं उतरेगा अमेरिका! देखें क्या बोले डिफेंस एक्सपर्ट
AajTak
Ukraine Russia War: अमेरिका हमेशा से ही रूस और यूक्रेन के विवाद में बोलता आया है. अमेरिका ने हमेशा यूक्रेन का साथ दिया और रूस को किसी भी तरीके के युद्ध से मना किया लेकिन फिर भी पुतिन अपनी बात पर अड़े रहे और हाल ही पुतिन ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया जिसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिला. यूक्रेन को उम्मीद थी की अगर युद्ध होता है तो अमेरिका उसका साथ जरूर देगा लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला. फ़िलहाल अमेरिका ने साफ़ कर दिया है कि यूक्रेन के लिए जंग में नहीं उतरेगा अमेरिका. देखें क्या बोले डिफेंस एक्सपर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











