
Ukraine Russia war: मारियुपोल और वोल्नोवाखा में ही रूस ने क्यों किया सीजफायर? ये है वजह
AajTak
Ukraine Russia war: युद्ध तबाही लेकर आता है. इसका समाधान सिर्फ युद्ध विराम ही है. लेकिन सवाल ये उठता है कि हमला पूरे देश पर लेकिन सीजफायर सिर्फ दो शहरों में ही क्यों किया गया है. बता दें कि दोनों शहर डोनेत्स्क का हिस्सा हैं, जिसे रूस पहले ही स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर चुका है.
Ukraine Russia war: बीते 10 दिन से जारी तबाही के बाद शनिवार को रूस ने सीजफायर का ऐलान कर दिया है. रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि रूस ने सीजफायर का ऐलान किया है. लेकिन इसमें बड़ी बात ये है कि सीजफायर यानी युद्धविराम सिर्फ दो शहरों में ही किया जा रहा है. ये शहर हैं मारियुपोल और वोल्नोवाखा. दिलचस्प बात ये है कि ये दोनों शहर पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क का हिस्सा हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












