
Ukraine Russia War: टैंक-एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलें और दो तरफ से रूस का घेरा... कीव पर कब्जे की फाइनल तैयारी
AajTak
Ukraine Russia War: रूसी सेना के यूक्रेन पर हमले जारी है. कीव, खारकीव, सुमी, मारियूपोल, ओडेसा बमाबारी से थर्रा उठे हैं. लेकिन रूस की नजर कीव पर जमी हुई है. अब रूसी सेना कीव की ओर बढ़ रही है. साथ ही हमले तेज करने की तैयारी की जा रही है.
Ukraine Russia War: रूस-यूक्रेन की जंग का आज 16वां दिन है. लेकिन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. आलम ये है कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की टेढ़ी नजर बनी हुई है. रूसी सेना अब कीव को 2 तरफ से घेर रही है. साथ ही राजधानी कीव पर टैंक-एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों से हमले तेज हो गए हैं. वहीं उत्तर में इरपिन और पूर्व में ब्रोवरी पर लगातार रूसी सेना हमले कर रही है. दो तरफा हमलों से यूक्रेन थर्रा गया है.
रूस यूक्रेन पर टैंक, पैराट्रूपर्स, इन्फेंट्री, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से हमला कर रहा है. एसे में यूक्रेन की ओऱ से दावा किया गया है कि उसने ब्रोबरी में रूस को करारा जवाब देते हुए 5 रूसी टैंकों को नष्ट कर दिया.
कीव को आउटर में 60 किलोमीटर तक घेरा
एक निजी अमेरिकी कंपनी ने बीते दिन एक सैटेलाइट इमेज जारी की गई हैं. इसमें देखा जा सकता है कि जंग की शुरुआत में राजधानी कीव को रूसी सेना ने करीब 60 किलोमीटर तक के एरिया में घेर कर रखा था. जो कि बीच में बड़े पैमाने पर तितर बितर हो गई थी. लेकिन अब फिर से रूसी सेना तैनात हो गई है. सैटेलाइट इमेज में एक बड़ा रूसी सैन्य काफिला दिखाया गया है. इसे आखिरी बार एंटोनोव हवाई अड्डे के पास कीव के उत्तर-पश्चिम में देखा गया था.
फायरिंग पोजिशन में हैं तोपें
अमेरिका की निजी कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजी ने सैटेलाइट इमेज जारी करते हुए कहा कि बख्तरबंद इकाइयां हवाईअड्डे के नजदीक के आसपास के शहरों में घुसपैठ कर रही हैं. साथ ही काफिले के आगे उत्तर में लुब्यंका के पास तोपें फायरिंग पोजीशन में हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











